फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माखन-मिश्री का केक काटकर लड्डू गोपाल का जन्मदिवस मनाया

विज्ञापन
रेवाड़ी। जन्माष्टमी पर जगमग लाइट से सजा माडल टाउन स्थित राधा-कृष्ण मंदिर। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
जिलेभर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था, जोकि भगवान श्री कृष्ण के देर रात जन्म तक जारी रहा। घंटेश्वर मंदिर व सेक्टर 3 का राधाकृष्ण मंदिर व आजाद चौक स्थित शिव मंदिर में महासंकीर्तन एवं माखन-मिश्री का केक काटकर लड्डू गोपाल का जन्मदिवस मनाया गया। रात्रि के समय पालने में झूला-झूलते कान्हा समेत अन्य झांकियां प्रदर्शित की गई।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी पंडित सुमन भारद्वाज के नेतृत्व में प्रारंभ में हुए संकीर्तन से पूर्व कान्हा बने अयांश महेश्वरी ने माखन-मिश्री से बने केक को काटा। इसके उपरांत अयांश व राधा बनी मेघा शर्मा ने अनेक धार्मिक भजनों व गीतों पर नृत्य किया। मंदिर पुजारी सुमन भारद्वाज ने बताया कि गत वर्ष जन्माष्टमी से एक दिन पूर्व वृंदावन से लड्डु गोपाल की मूर्ति लाकर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। जिसके बाद उनका कुआं पूजन भी किया गया। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में उनका जन्मदिवस धूमधाम के साथ केक काटकर, संकीर्तन व प्रसाद वितरण आदि के साथ किया गया। करीब तीन घंटे तक चले संकीर्तन के दौरान आसपास के अनेक मोहल्लों से पहुंची महिलाओं ने भगवान कृष्ण की उपासना करते हुए नृत्य भी किया। रात्रि के समय पालने में झूलते लड्डु गोपाल समेत अनेक झांकी प्रदर्शित के साथ मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें