फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्कूलों में लैब, पुस्तकालय, शौचालय की होगी मरम्मत

Sun, 01 Jun 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 6कापड़ीवास स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शिक्षा निदेशालय ने जिले में स्थित 11 पीएमश्री विद्यालयों को छात्र संख्या के आधार पर नए सत्र के लिए ग्रांट जारी की है। इस धनराशि से पीएमश्री विद्यालयों में लैब, पुस्तकालय, शौचालय की मरम्मत कराई जाएगी।
जिले में 11 पीएमश्री विद्यालय हैं। इनमें पीएमश्री राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कापड़ीवास, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोरी, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रेवाड़ी हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठवाना, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुर्जर माजरी, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आकेड़ा, पीएमश्री मॉडल संस्कृति विद्यालय व पीएमश्री कन्या मॉडल संस्कृति विद्यालय गुडियानी, पीएमश्री मॉडल संस्कृति विद्यालय नांगल जमालपुर शामिल हैं।
इन पीएमश्री विद्यालयों में छात्र संख्या के अनुसार ग्रांट का निर्धारण किया गया है। जिन पीएमश्री विद्यालयों में छात्रों की संख्या 250 हैं, उनको 75 हजार रुपये जारी किए गए हैं।
251 से 1 हजार छात्र संख्या वाले विद्यालयों को 1 लाख रुपये, 1 हजार से अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों को डेढ़ लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई है।
पीएम श्री विद्यालयों में सफाई, शौचालयों के रखरखाव, कचरा प्रबंधन, स्वच्छ पेयजल के लिए 10 प्रतिशत राशि खर्च करनी होगी। गणित व विज्ञान को बढ़ावा देने, शिक्षण सामग्री पर 10-10 प्रतिशत राशि खर्च की जाएगी। शेष 80 प्रतिशत राशि बिजली, इंटरनेट बिल, पौधारोपण आदि पर खर्च की जाएगी।
पीएमश्री विद्यालयों में विद्यार्थियों को निजी विद्यालयों के तर्ज पर सुविधाएं दी जाती हैं। इन विद्यालयों में बच्चों को लैब व अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं। इसी वजह से ये सहायता राशि उपलब्ध करवाई गई है, ताकि व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा सके।
-
इन कार्यों पर खर्च की जाएगी धनराशि

पीएमश्री विद्यालयों में धनराशि शौचालयों की सफाई, पेयजल पानी की व्यवस्था, उपकरणों की मरम्मत, स्टेशनरी, बिजली, पानी, इंटरनेट के बिलों के भुगतान पर खर्च की जाएगी। इसके अलावा विद्यालय भवन के रखरखाव, खराब उपकरणों की मरम्मत, शौचालयों को दिव्यांग छात्रों के अनुकूल बनाने, पौधरोपण, पर्यावरणीय गतिविधियां, वार्षिक दिवस, खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन
शिक्षा निदेशालय ने छात्र संख्या के आधार पर पीएमश्री विद्यालयों को अनुदान राशि दी है। राशि खर्च करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। इस ग्रांट से पीएम श्री विद्यालयों में लैब, पुस्तकालय, शौचालय के सुधार संबंधी कार्य करवाए जाएंगे।-दुष्यंत सिंह, प्रधानाचार्य, पीएमश्री विद्यालय बिठवाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें