रेवाड़ी। भाजपा नेता डॉ. सतीश खोला के सेक्टर-1 स्थित कार्यालय पर मजदूर दिवस के अवसर पर एक कार्यशाला आयोजित की गई।
इस अवसर पर डॉ. सतीश खोला ने कहा कि प्रतिवर्ष 1 मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है। यह दिन विश्व के श्रमिकों के परिश्रम, समर्पण और योगदान को महत्व देने के लिए मनाया जाता है। मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूरों के अधिकारों को लेकर भी बात की जाती है। श्रमिकों के अधिकारों के तहत उचित वेतन, सुरक्षित काम, सामजिक सुरक्षा, समान अधिकार, यूनियन बनाने का अधिकार और सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार आदि आते हैं।
मजदूर दिवस श्रम के महत्व को लोगों तक पहुंचाने का एक बेहतरीन अवसर है। यह एकजुटता और सामूहिक प्रयास के माध्यम से एक बेहतर समाज बनाने का भी प्रतीक है। यह सरकार और समाज का दायित्व है कि श्रमिकों को उनके अधिकार मिलें। इस कार्यशाला में उषा रानी, रामनारायण, शुभम, धर्मवीर, कौशल, ईश्वर सिंह, संतोष देवी, हरिराम, मुकेश कुमार, सुरेश कुमार, सत्यनारायण, रमेश चंद सैनी, माया देवी, रोशनी देवी, वीरेंद्र सिंह, महावीर सिंह, इंद्रराज, प्रभाती लाल, रेखा देवी सहित सैकडों मजदूरों ने भाग लिया।