रेवाड़ी जिले के गांव में खेत में खाद डालने गए किसान की संदिग्ध मौत हो गई ।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है ।जानकारी के अनुसार जिला के गांव कंव।ली में निर्मल नाम का 35 वर्षीय किसान अपने खेत में खाद डालने के लिए गया था लेकिन कई घंटे बाद भी वापस नहीं लौटा तो परिजन में पहुंचे वहां पर जाकर देखा तो किसान अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था ।परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया ।मौत किस कारण हुई है इसका पता भी नहीं चल सका है पुलिस शव का पोस्टमार्टम बोर्ड से कराएगी इसके बाद ही पता चल सकेगा किसान की मौत किस कारण हुई।