फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में टीडी दल के हमले की आशंका, सीमा से सटे अटेली में पहुंचा टीडी दल

विज्ञापन
डीसी रेवाड़ी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रेवाड़ी राजस्थान की ओर से आने वाले टीडी दल प्रदेश के नारनौल में सक्रिय बताया जा रहा है ।रेवाड़ी जिला प्रशासन की ओर से सुबह इसको लेकर एक विशेष बैठक बुलाई गई जिसमें कृषि अधिकारियों की अलग अलग टीम बनाकर मौके पर भेजा हैं ताकि टीडी दल के संभावित खतरे से निपटा जा सके। बता दें कि इससे पहले भी जिला में दो बार टिड्डी दल का हमला हो चुका है अब किसानों की बाजरा व कपास की फसल तैयार हो रही है ।ऐसे में इस खतरे को भांपते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। डी सी यशेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को दिए अलर्ट मोड में रहने के निर्देश। टिड्डी दल लगभग दो किलोमीटर लबाई और एक किलोमीटर की चौड़ाई में फैला हुआ है। कृषि अधिकारियों के अनुसार फिलहाल टिड्डी दल अटेली के आस पास है। हवा के रुख के अनुसार रेवाड़ी जिला में प्रवेश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें