बावल रोड स्थित सब्जी मंडी में लगी भीड़
- फोटो : AMAR UJALA
रेवाड़ी। जिस सोशल डिस्टेंसिंग को आधार बनाकर प्रशासन की ओर से शहर की 40 साल पुरानी सब्जी मंडी शिफ्ट की गई थी, नई सब्जी मंडी में भी शुक्रवार को सोशल डिस्टेंस फार्मूला तार तार होता दिखाई दिया। सुबह 4 बजते ही मंडी में भीड़ लगनी शुरू हो गई और लोग एक एक जगह पर बीस से ज्यादा एकत्रित होते दिखाई दिए।
बता दें कि शहर में जयपुर और व तावडू सहित अन्य जगह से सब्जियां पहुंचती है। ऐसे में संक्रमित क्षेत्रों से आने वाले लोगों के चलते संक्रमण के फैलने का डर बना रहता है ।इसको देखते हुए सब्जी मंडी को शिफ्ट किया गया था। लेकिन हालात सुधरते दिखाई नहीं दिए । ऐसे में आशंका जताई जा रही है जिस तरह से दो महीने तक रेवाड़ी ग्रीन जोन में चला है कहीं इस तरह की लापरवाही पर भारी न पड़ जाए।