रेवाड़ी बस स्टैंड पर यात्री की हेल्थ स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : AMAR UJALA
रेवाड़ी। लॉकडाउन के 53 दिन बाद शुक्रवार को रोडवेज बस सुबह 8:00 बजे तीन सवारियों को लेकर नारनौल के लिए रवाना हुई ।वहीं दूसरी बस करीब 10:00 बजे पंचकूला के लिए 9 सवारियों को लेकर चली।
बता दें कि जिला में 23 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई थी जिसके चलते सभी परिवहन संचालन बंद कर दिया गया था। ऐसे में शुक्रवार को पहली बार संचालन को शुरू किया गया लेकिन लोगों को सूचना नहीं होने के चलते ऑनलाइन महज तीन लोगों ने पंजीकरण कराया वहीं पंचकूला के लिए भी कुछ ज्यादा पंजीकरण नहीं हो पाए l इसका सबसे बड़ा कारण लोगों को सूचना नहीं होना था क्योंकि परिवहन विभाग द्वारा वीरवार दोपहर के समय सूचना को जारी किया गया था जिसके चलते लोगों को सूचना नहीं मिल सकीl बस में बैठाने से पहले सभी यात्रियों का हेल्थ स्क्रीनिंग की गई । इसके बाद ही बसों में यात्रियों को बैठाया गया। रेवाड़ी डिपो से हर रोज नारनोल के लिए 2 व पंचकूला के लिए एक बस चलेगी।