फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह के बाद झगड़ा हुआ तो पति ने बेरहमी से चाकू से गोदकर की पत्नी की हत्या

विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची एंबुलेंस - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रेम विवाह करने वाले युवक- युवती एक दूसरे से सातों जन्म तक एक साथ रहने की कसम खाते हैं। लेकिन रेवाड़ी में सामने आया मामला रिश्ते को तार-तार करने वाला है। पति पत्नी के बीच में मामूली से झगड़ा हुआ तो पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार शहर के रामपुरा थाना क्षेत्र के राधाकृष्ण कॉलोनी में मधु व नितिन नाम के युवक ने कुछ दिनों पहले प्रेम विवाह किया था। किसी बात को लेकर वीरवार को दोनों के बीच में झगड़ा हो गया। इस पर नितिन ने मधु पर से चाकू से हमला कर दिया, जिसमें से गंभीर रूप से घायल हो गई। पड़ोसियों ने मधु को शहर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां पर देर रात उसने दम तोड़ दिया। पति फरार चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पति की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें