फोटो : 10राजकीय महाविद्यालय कोसली में आयोजित कार्यक्रम का दृश्य। स्रोत : कॉलेज
कोसली। राजकीय महाविद्यालय कोसली में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में भाषण एवं कविता पाठ प्रतियोगिता और राष्ट्रीय सेवा योजना परिचय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता वीर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. लाज कौशल ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में कुसुम ने प्रथम, निधि ने द्वितीय और सोनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम, निकिता द्वितीय और प्रिया तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर डॉ संध्या, सुरेंद्र कुमार, नागेश कुमार, मंजीत कुमार, संजीव कुमार, सुधीर कुमार, प्रीतम, विकास शर्मा, जसवंत जाखड़, रेनू यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद