बावल। कृषि महाविद्यालय बावल में दूसरे वार्षिक एथलेटिक मीट का समापन शनिवार को किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज रहे। उनके साथ डॉ. मदन लाल, छात्र कल्याण निदेशक, डॉ. नरेश कौशिक, प्रिंसिपल कृषि महाविद्यालय बावल, डॉ. धरम बीर यादव, डॉ. बलबीर ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कुलपति बलदेव राज काम्बोज का स्वागत किया गया। 4x100 मीटर रिले रेस और लंबी कूद प्रतियोगिता हुई।
पांचवें वर्ष के छात्रों को समग्र चैंपियन घोषित किया गया। द्वितीय वर्ष के छात्र द्वितीय स्थान पर रहे। सर्वश्रेष्ठ एथलीट कुलदीप और इशिका को घोषित किया गया। दोनों ने दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान कई पदक जीते।
कुलपति ने कहा कि किसान देश के नौजवान के लिए मार्गदर्शन व प्रेरणा का काम कर रहे हैं जिससे युवाओं की भी भागीदारी खेती के प्रति बढ़ेगी तथा खेती एक अच्छे मुनाफे का व्यवसाय बन जाएगा।