फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कृष्ण नगर की छात्रा रुचि को मिला एमबीबीएस में प्रवेश

Sat, 03 Jan 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
छात्रा रूचि
विज्ञापन
कोसली। सरकारी महिला रीजनल सेंटर कृष्ण नगर की छात्रा रुचि ने एमबीबीएस की प्रवेश परीक्षा नीट में ऑल इंडिया में उच्च स्थान प्राप्त कर सरकारी पीजी मेडिकल कॉलेज राजाजी नगर, बेंगलुरु (कर्नाटक) में दाखिला लिया है। रुचि गांव नांगल पठानी की निवासी हैं।
विज्ञापन

रीजनल सेंटर के निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने कहा कि रुचि ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने रुचि को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वह आगे भी अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।
इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि रुचि बचपन से ही मेधावी रही हैं। ग्रामीण रीजनल सेंटर ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा और विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों में आगे बढ़ने का मजबूत मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि रुचि की सफलता यह सिद्ध करती है कि संसाधनों की कमी प्रतिभा को नहीं रोक सकती।
विज्ञापन

रुचि के पिता प्रवीण, मां अनिता, दादा सूबेदार हरि राम और दादी विद्या देवी ने बताया कि वर्षों की मेहनत और लगन का फल मिला है। बेटी की सफलता पर पूरे परिवार में हर्ष का वातावरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें