फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कृष्ण कुमार प्रधान और वीरेंद्र सिंह महासचिव बने

Sun, 30 Mar 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 25रेवाड़ी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की मौजूद कार्यकारिणी। स्रोत : संगठन - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रेवाड़ी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (आरसीसीआई ) की कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार को एनएच 11 स्थित प्रेम भोग परिसर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव में कृष्ण कुमार को प्रधान, बलजीत यादव को उपप्रधान और वीरेन्द्र सिंह को महासचिव चुना गया।
चुनाव अधिकारी रंजीत सिंह पन्नू व निर्वतमान प्रधान विजय शर्मा की देखरेख में चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी विजय शर्मा ने बताया कि प्रधान पद पर कृष्ण कुमार ने विनोद जोशी को 21 मतों से हराया। उप प्रधान पद पर बलजीत यादव ने सतीश यादव को 41 मतों और महासचिव पद पर वीरेंद्र सिंह ने अनुराधा यादव को 23 मतों से पराजित किया। इनके अतिरिक्त सुनील यादव व राजेश अग्रवाल को सर्वसम्मति से संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में ओपी यादव, धर्मवीर, रवि यादव रामफल, रूना भाई, महिपाल सिंह, संजीव कुमार, अनिल यादव व पीएस चौहान को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। उन्होंने बताया कि चुनाव में रेवाड़ी, धारूहेड़ा व बावल औद्योगिक क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने चुने गए सभी प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए संगठन के हित में बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें