फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोसली की बेटी दीपिका को अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में मिला पोस्टर प्राइज

Tue, 30 Sep 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 14 अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में संबोधित करते दीपिका। स्रोत : परिवार
विज्ञापन
कोसली। क्षेत्र की बेटी दीपिका को हाल ही में जापान के फुकुओका शहर में आयोजित प्रतिष्ठित नोवी एएपीपीएस पीएस-डीपीपी अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में बेसिक सेक्शन में पोस्टर प्राइज से सम्मानित किया गया। दीपिका ने इस कॉन्फ्रेंस में अपने उच्चस्तरीय शोध कार्य को ओरल और पोस्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत कर विशेषज्ञों का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन

यह दूसरा अवसर है जब उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में यह सम्मान मिला। इससे पहले वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान ऑनलाइन आयोजित कॉन्फ्रेंस के अप्लाइड सेक्शन में भी दीपिका को पोस्टर प्राइज मिल चुका है।
दीपिका ने शु्रुआती शिक्षा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली से प्राप्त की है। इसके बाद बीएससी और एमएससी की पढ़ाई कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पूरी की।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में उन्होंने नेट-जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर शोध की दिशा में कदम बढ़ाया और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) कानपुर से फिजिक्स विषय में पीएचडी की उपाधि हासिल की। दीपिका की इस उपलब्धि से न केवल कोसली गांव बल्कि पूरे हरियाणा और भारत को गर्व हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें