फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 13 साल से बंद है कोसली का फाटक नंबर-19

Wed, 06 Mar 2024 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। मुख्यमंत्री की घोषणा के करीब सात साल बाद भी कोसली रेलवे फाटक नंबर-19 पर अंडरपास नहीं बनने से व्यापारियों और इलाके के ग्रामीणों में रोष है। इनका कहना है कि वर्ष 2010 में शुरू हुए ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान कोसली में रेलवे फाटक नंबर-19 को बंद कर दिया गया था। ऐसे में बीते 13 साल में 30 से अधिक गांव व कोसली कस्बे के लोगों को हर रोज जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के लोगों की मांग के बावजूद भी बंद फाटक के स्थान पर छोटा अंडरपास बनाने की घोषणा वर्ष 2016 में मुख्यमंत्री ने कोसली में सभा के दौरान की थी। 30 अक्तूबर 2017 में सरकार से हरि झंडी मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी ने अंडरपास निर्माण के लिए रेलवे विभाग के पास मंजूरी के लिए भेजा गया। रेलवे विभाग की मंजूरी को मिले तीन साल के लगभग समय हो गया, लेकिन मंजूरी के बावजूद इस अंडरपास का आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।

अंडरपास नहीं बनने से दो भागों में बंटा कोसली बाजार

बंद फाटक के स्थान पर अंडरपास का निर्माण नहीं होने से लोगों के पास दो विकल्प हैं। पहला चार किलोमीटर दूर से घूम कर बाजार पहुंचना पड़ता है। दूसरा शॉर्टकट के चक्कर में जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार करना बाजार में पहुंच रहे हैं। लोग अंडरपास की मांग कर रहे हैं। ताकि फाटक के दोनों और ग्रामीणों का आना-जाना व छोटे वाहनों का भी आवागमन हो सके।
विज्ञापन


हो चुकी हैं कई मौतें

लाइनपार करते समय पशुओं का फाटक के अभाव में रेल से हादसा होना आम हो गया है। लोग भी हादसे का शिकार चुके हैं। वर्ष 2022 व 23 में फरवरी 21 को एक मौत, मार्च 17 को एक मौत, अप्रैल 8 को एक घायल, जून 9 को एक मौत, जुलाई 25 को एक मौत, अगस्त 26 को एक मौत , अक्तूबर 7 को एक मौत, अक्तूबर 30 को एक मौत, एक दिसम्बर को एक मौत, नवंबर में दो मौत हुई है।



अंडरपास के अभाव में लोग जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार कर रहे हैं। बाजार दो भागों में बटा हुआ है। बीते कई सालों से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।-लाला राम शर्मा

0
सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों को कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ।-रामसिंह
0

फाटक के कारण लगभग 30 गांव के लोगों को 7 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा हैं। बाजार भी दो भागों में बंटा हुआ है। अंडरपास बनाने के बाद भी लोगों को राहत मिलेगी।-विक्की
0

कोसली का बाजार रेलवे लाइनों के आधार इस पार ओर आधा उस पार है। इसके चलते शहर के लोगों के अलावा खरीदारी करने के आने वाले लोग को परेशानी उठानी पड़ती है। अब तो ओवरब्रिज तोड़ दिए जाने के बाद तो और दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।- राजसिंह
विज्ञापन



-

वर्जन

तकनीकी अड़चनों के चलते देरी हो रही है। इसके लिए समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।- जयप्रकाश, एसडीएम कोसली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें