शहर के नागरिक अस्पताल में सैंपल लेने से पहले तैयारी करते लैब टेक्नीशियन रवि यूनुस
- फोटो : AMAR UJALA
स्वास्थ विभाग ने मंगलवार को 3 कोरोनावायरस संधिग्ध के सैंपल लेकर जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे हैं। सभी की रिपोर्ट बुधवार तक आने की उम्मीद है।
स्वास्थ विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 1434 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है। इनमें से एक एयरफ़ोर्स जवान सहित तीन लोगों में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए। जिसके चलते मंगलवार सुबह शहर के नागरिक अस्पताल में ले जाकर सैंपल लिए गए। सैंपल के बाद तीनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।