रेवाड़ी। खाद्य वस्तुओं के साथ दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि से लोग पहले ही परेशान थे, अब रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी से रसोई का बजट बुरी तरह बिगड़ गया है। महिलाओं ने इस पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार को महंगाई पर अंकुश लगाना चाहिए।
महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को रसोई गैस सिलिंडर की बढ़ी कीमत ने झटका दिया है। गृहणियों ने घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी पर चिंता जताई। उनका कहना है कि पहले से ही रसोई का खर्च लगातार बढ़ रहा है। खाद्य तेल, दालें, सब्जियां, दूध और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से लोग परेशान हैं।
ऐसे में गैस सिलिंडर महंगा होने से अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। लोगों की आया बढ़ी नहीं और महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। आम परिवारों को अन्य खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है। बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक जरूरतों के बीच घरेलू बजट का संतुलन बनाना बड़ी चुनौती है।
कई परिवारों का मानना है कि रसोई गैस, खाद्य पदार्थों और सब्जियों की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने घर की थाली को भी महंगा कर दिया है।
-
खर्चों में करनी पड़ रही कटौती
गांव नरसिंहपुर गढ़ी निवासी गृहिणी सावित्री देवी ने कहा कि निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए गैस सिलिंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी चिंता का विषय है। मजदूरी और आमदनी में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है जबकि रोजमर्रा जरूरत की वस्तुएं लगातार महंगी होती जा रही हैं। गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से कई परिवारों को अपने अन्य खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है। यदि ऐसे ही हालात रहे तो आम लोगों का जीवन और अधिक कठिन हो जाएगा। सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।
-
परिवार का बिगड़ रहा बजट
विकास नगर निवासी गृहिणी मंजू वशिष्ठ ने बताया कि पिछले कुछ समय में कई बार गैस सिलिंडर के दाम बढ़ चुके हैं। हर बार कुछ रुपये की बढ़ोतरी भले ही कम दिखाई देती हो लेकिन इसका सीधा असर परिवार के मासिक बजट पर पड़ता है। रसोई का खर्च लगातार बढ़ने से घर चलाना पहले की तुलना में अधिक मुश्किल हो गया है। विशेष रूप से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बढ़ती महंगाई के बीच घर का खर्च संभालना चुनौती बनता जा रहा है। सरकार को सिलिंडर के दामों में राहत देने पर विचार करना चाहिए।
हेडिंग:
महंगाई का नया झटका: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, रसोई का बजट फिर बिगड़ा
इंट्रो:
रेवाड़ी। बढ़ती महंगाई से जूझ रहे आम लोगों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। कमर्शियल गैस सिलिंडर के बाद अब घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नए दाम लागू होते ही गृहिणियों और मध्यम वर्गीय परिवारों में चिंता बढ़ गई है। पहले से खाद्य तेल, दाल, सब्जियां और दूध जैसी जरूरी वस्तुओं के बढ़ते दामों से प्रभावित घरेलू बजट पर अब गैस सिलिंडर की महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है।
उपभोक्ताओं की आपूर्ति के लिए वाहन से सिलिंडर उतारता कर्मी। संवाद
उपभोक्ताओं की आपूर्ति के लिए वाहन से सिलिंडर उतारता कर्मी। संवाद