फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: किरणदीप ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन

Sat, 13 Apr 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव उष्मापुर निवासी किरणदीप सिंह ने हाल ही में हुई विभिन्न मेन्स फिजिक प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर इलाके का नाम रोशन किया है। किरणदीप जिम एसोसिएशन रेवाड़ी के अध्यक्ष अमित स्वामी से भेंट की। अमित स्वामी ने किरणदीप को बधाई दी। किरणदीप ने हाल ही में फतेहाबाद में बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा द्वारा आयोजित 170 सेमी. ऊंचाई वर्ग में स्वर्ण पदक और ओवरआल मेन्स फिजिक प्रतियोगिता जीती। साथ ही कैथल में आयोजित ओपन मेन्स फिजिक कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता। इसके अतिरिक्त दिल्ली एनसीआर मेन्स फिजिक प्रतियोगिता में 165 सेमी ऊंचाई वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। ओपन यमुनानगर मेन्स फिजिक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर इलाके का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें