रेवाड़ी।प्यास बुझाने के लिए लगाया वाटर कूलर। स्त्रोत : ग्रामीण
कोसली। क्षेत्र के गांव नाहड़ में स्थित माता मसानी के मंदिर पर ग्रामीणों और राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए रामकुमार मेहता ने वाटर कूलर लगवाया गया है। माता मसानी कमेटी के प्रधान प्रदीप शेखावत एवं बाबा प्रकाश नाथ महाराज ने बताया कि मेहता ने यह पुण्य का कार्य किया है। बता दें आदर्श गांव नाहड़ के माता मसानी धाम पर हर वर्ष मेला लगता है। श्रद्धालु माता के दर्शन कि लिए आते हैं। इस अवसर पर पप्पू भगत सोनी, कुलदीप पीटीआई, विजेंद्र कौशिक कल्याण सिंह नंबरदार तथा कमेटी सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद