संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। लुखी स्थित शहीद धर्म सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को खंड स्तरीय स्पेल-बी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड संसाधन समन्वयक डॉ. राजेंद्र यादव रहे। अध्यक्षता प्राचार्य उमा यादव ने की। इस दौरान कक्षा छठी से आठवीं व कक्षा नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कक्षा छठी से आठवीं तक डिबेट प्रतियोगिता में नाहड़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कक्षा छठी के युवराज व कक्षा सातवीं में लक्की ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुडियानी से राखी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वर्तनी प्रतियोगिता हिंदी में कक्षा छठी से किरण, कक्षा सातवीं में प्रिया कक्षा आठवीं में दिव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कहानी लेखन में कक्षा छठी से इच्छा, कक्षा सातवीं में नाचीता, कक्षा आठवीं से शिवानी, ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्पेल बी इंग्लिश में कक्षा छठी से हर्ष, कक्षा सातवीं से मानवी, कक्षा आठवीं से डिंपल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार डिबेट प्रतियोगिता में कक्षा 9वी जतिन, कक्षा दसवीं से मुस्कान, कक्षा ग्यारहवीं से गरिमा, कक्षा 12वीं में तनु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
क्विज ऑन टेंस में कक्षा 9वीं से रिया,कक्षा दसवीं से जिया, कक्षा 11वीं से मयंक,कक्षा 12वीं से शिल्पी, कहानी लेखन में कक्षा 9वी से प्रियंका, कक्षा दसवीं से मोहिनी, कक्षा 11वीं में हिना, कक्षा 12वीं में अंजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर खंड संसाधन समन्वयक कार्यालय के लेखा सहायक दिनेश सुरेहली, अंशु यादव बीआरपी सुरेता, सुरेंद्र सिंह, रामानंद यादव, मंजीत सिंह व विद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।