बावल। समीपवर्ती राजस्थान के गांव जाट भगोला में खेतों में जा रहे 13 वर्षीय बच्चे बाइक सवार ने अपहरण कर लिया, लेकिन बावल में बच्चा आरोपी को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद वह बावल पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस बच्चे के परिजनों को इसकी जानकारी दी। बच्चा सकुशल मिलने पर गांव के सरपंच सहित अन्य ग्रामीणों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार गांव जाट भगोला निवासी मुकेश कुमार का आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला 13 वर्षीय बेटा रितेश कुमार शुक्रवार को शाम 3 बजे अपने घर से खेत में काम कर रही मां के पास पैदल चलकर जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक ने मां के पास छोड़ने का झांसा देकर बच्चे का अपहरण कर लिया और उसे बावल ले आया। जिसके बाद वह बच्चा मौका मिलते ही अपहरणकर्ता के पास से फरार हो गया और किसी व्यक्ति के मोबाइल से बावल पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस बच्चे को कब्जे में लेकर बावल थाने ले गई और उसके परिजनों को सूचना दी गई। शानिवार को सरपंच जाट भगोला सरपंच देवेन्द्र सिंह, बच्चे के परिजन व मौजूद ग्रामीणों ने बावल थाना पहुंच कर धन्यवाद किया।