फोटो : 05रेवाड़ी। कन्या महाविद्यालय में प्रतिभा खोज कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करते विद्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। कन्या महाविद्यालय में प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एकल नृत्य में खुशी और पेंटिंग स्पर्धा में रचना प्रथम रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य ममता गुप्ता ने की। दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन प्रश्नोत्तरी गायन व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। दूसरे दिन नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संचालन छात्रा सलोनी ने किया। सहायक प्रोफेसर दलीप कुमार रहे। हरियाणवी एकल नृत्य में खुशी प्रथम, सिद्धि दूसरे और प्रिया तीसरे स्थान पर रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में रचना ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्राचार्य ममता गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लेना चाहिए। खेल छात्र जीवन का हिस्सा है। खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। निर्णायक मंडल में प्रोफेसर राजेश बंसल, रेखा देवी एव पूनम देवी मौजूद रहीं।