फोटो: 18रेवाड़ी। राजकीय कन्या महाविद्यालय में पहुंचे मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट के चिकित्सकों की
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सेक्टर-18 स्थित प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन के सहयोग से हेल्पएज इंडिया से संचालित मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट वैन आई। इस दौरान कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव ने भवनेश्वर शर्मा, कमल शर्मा, सुनील कुमार को धन्यवाद ज्ञापित किया। सीएसआर कमेटी की हेड डॉ. सुनीता ने बताया कि हर मंगलवार को यह वैन महाविद्यालय में आएगी। कर्मचारियों और छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। देशभर में इस तरह की 174 यूनिट चलाई जा रही है। आज डॉ. ए.एस दहिया, अभिषेक शर्मा, संगीता ने 43 कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की और निशुल्क दवाएं दीं।