रेवाड़ी। खेड़ा बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानो को संबोधित करते स्वराज इंडिया के संयोजक योगेंद्र य?
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे-48 के खेड़ा बॉर्डर पर किसान आंदोलन में संख्या बढ़ाने को लेकर बावल चौरासी खाप गांव-गांव जाकर कृषि कानूनों के नुकसान से किसानों को अवगत करा रही है। पांच-पांच लोगों का दल बनाकर गांव-गांव भेजा जा रहा है, ताकि आंदोलन को मजबूत किया जा सके। वहीं दक्षिण के कई राज्यों से किसानों के जत्थों ने धरने पर पहुंचकर समर्थन दिया।
सरकार जितनी देर करेगी, उतना ही होगा नुकसान : योगेंद्र
स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि असली राष्ट्रवाद टीवी पर बैठकर पाकिस्तान को गाली देना नहीं, बल्कि एक-दूसरे के सुख दुख में खड़े होना है। जिसका परिचय आज दक्षिण भारत से मोर्चे पर आए साथियों ने दिया है। जिन्होंने किसानों के दर्द को समझा है और उसके साथ खड़े होने के लिए हमारे बीच आए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की मांगों को मानने में जितनी ज्यादा देर लगाएगी, उतना ही उसे नुकसान झेलना होगा।
बावल के किसान धरने का समर्थन कर रहे हैं। खाने-पीने का इंतजाम से लेकर प्रत्येक दिन अलग-अलग गांव से किसान मोर्चे पर पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही अलाव गांव-गांवों में जाकर किसानों को कृषि कानूनों की खामियों से भी अवगत कराया जा रहा है।
-रामकिशन महलावत, महासचिव भारतीय किसान यूनियन।