फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव खरखड़ी में मरा हुआ मिला एक कौंवा, पशुपालन विभाग अधिकारी बोले बर्ड- फ्लू का नहीं केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी-शाहजांपुर रोड स्थित गांव खरखड़ी में बीते दिन एक मरा हुआ कौआ मिलने पर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पशुपालन विभाग को दी। पशुपालन विभाग अधिकारियों ने जांच के बाद कहा कि यह कोई बर्ड फ्लू का मामला नहीं है। बता दें कि रेवाड़ी में अभी एक भी फ्लू का मामला सामने नहीं आया है। वहीं मंगलवार को डीसी यशेंद्र सिंह ने विशेष बैठक बुलाकर बर्ड फ्लू रोकथाम व नियंत्रण को तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद पशुपालन विभाग द्वारा जिले के कई पोल्ट्री फार्मो से सैंपलिंग कराई गई है। जिन्हें जांच के लिए जालंधर लैब में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जिले में फिलहाल बर्ड फ्लू का कोई केस नहीं है तथा स्थिति सामान्य है। उन्होंने पशुपालन विभाग व वन्य प्राणी संरक्षण विभाग के अधिकारियों व पोल्ट्री फार्म संचालकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू की कोई भी गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत जिला प्रशासन को सूचित करें।
पक्षी मरा मिले तो पशुपालन विभाग को करें सूचित
डीसी ने कहा कि कोई पक्षी मरा हुआ पाया जाता है तो उसे बिना ग्लब्स के न उठाएं तथा इसकी सूचना पशुपालन विभाग के डॉक्टर को दे। उन्होंने बताया कि जिले में 84 पोल्ट्री फार्म हैं व 32 बैकयार्ड पोल्ट्री फार्म हैं जिनमें लगभग 2 लाख 71 हजार 600 लेयर तथा 3 लाख 22 हजार 300 ब्रॉयलर है। बैठक में पशु पालन एवं डेयरी विभाग के उप निदेशक देवेंद्र कुमार ने बताया कि पोल्ट्री व पोल्ट्री उत्पाद खाना जिले में अभी तक सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि कच्चे अंडे खाने से परहेज करें तथा मीट व अंडे अच्छी तरह से पकाकर ही खाएं। बैठक मे एडीसी राहुल हुड्डा, एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, कोसली एसडीएम कुशल कटारिया, बावल एसडीएम मनोज कुमार, जिला राजस्व अधिकारी विजय सिंह, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. विजय प्रकाश, वन्य जीव संरक्षण के सुरजीत ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें