फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अग्रवाल वैश्य समाज के रेवाड़ी विस के अध्यक्ष बने केशरी

Sun, 03 May 2026 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अग्रवाल वैश्य समाज ने संगठन विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल की अनुशंसा पर केसरी नंदन अग्रवाल को रेवाड़ी विधानसभा अध्यक्ष, मनीष गोयल को महासचिव और सुनील गोयल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व और जिला इकाई का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के लोगों को जागरूक करना, जरूरतमंदों की मदद करना और सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज की टीम समय-समय पर जिले में विभिन्न सेवा कार्य करती रहती है और समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल, जिला महासचिव तेजपाल गर्ग, कोषाध्यक्ष प्रवीण बंसल, महिला अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें