रेवाड़ी। चौकी सेक्टर-3 पुलिस ने स्मैक उपलब्ध करवाने के मामले में एक आरोपी मोहल्ला बाससिताबराय रेवाड़ी निवासी राजू को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 19 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि दीपक व राकेश स्मैक बेचते हैं। वे अपनी बाइक पर ब्रास मार्केट के पीछे बैठे हैं। पुलिस ने मौके पर छापा डालकर आरोपियों को बाइक के साथ पकड़ लिया। दोनों के कब्जे से 199 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुआ। आरोपियों ने बताया कि उन्हें राजू स्मैक देता है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया है।