फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हाईवे पर गाड़ी की टक्कर से कांवड़िया घायल

Sat, 03 Aug 2024 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारुहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेस्टक मॉल के नजदीक किसी गाड़ी की टक्कर से पैदल चल रहा एक कांवड़िया घायल हो गया। कांवड़िये को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव निखरी निवासी युवक अमरजीत हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गांव की ओर कांवड़ लेकर लौट रहा था। वीरवार की देर रात जब वह हाईवे पर बेस्टक मॉल के नजदीक पहुंचा तो एक गाड़ी ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कांवड़िया अमरजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गुरुग्राम के निजी अस्पताल के दाखिल कराया गया है। पुलिस को दी शिकायत में संजीव ने बताया कि बारिश के कारण सड़क पर पानी भरा था जिससे संजीव और अमरजीत मुख्य सड़क पर बाएं तरफ आ गए थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने अमरजीत को गाड़ी से टक्कर मार दी। गाड़ी की टक्कर इतनी भीषण थी कि अमरजीत सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसे सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी चालक मौका देखकर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें