फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों के लिए हाइवे नंबर आठ पर विशेष प्रबंध

Wed, 27 Jul 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
कांवड़ियों के लिए विशेष प्रबंध - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
श्रावण मास का महीना प्रारंभ हो चुका है। भगवा वस्त्र धारण किए कंधे पर कांवड़ लटका कर कावड़ियों का हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौटना प्रारंभ हो गया है । ये अपने-अपने गांव व शहर के शिवालय पर जलाभिषेक करेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर भी कांवड़ियों की चहल-पहल जारी है। यहां जगह-जगह कावड़ियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने किये कावड़ियों की सुरक्षा के प्रबंध
रेवाड़ी जिले की पुलिस ने कावड़ियों की सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रबंध किए हैं। एसपी संगीता कालिया ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत दी है की कांवड़ियों की सुरक्षा करना हमारा नैतिक दायित्व है। कांवड़ियों को भी चाहिए की वो सड़क से हट कर चलें । शिविर लगाने वाले श्रद्धालुओं को भी दिशा निर्देश दिए हैं की वो अपना टेंट सड़क से दूर खुली जगह पर लगाएं ।
यातायात थाना प्रभारी हरी सिंह ने बताया की ट्रैफिक की सभी पोस्ट अलर्ट हैं। हाइवे एम्बुलेंस और हाइवे पीसीआर भी पूरी तरह से चौकस है। यातायात पर वे स्वयं पूरी नजर रखे हुए है । राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से मिलकर रोड की बांए तरफ एक रिबन और रस्सों के माध्यम से कॉरिडोर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें