फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कमलजीत का किया स्वागत, डीएसपी पद पर नियुक्त करने की मांग

Sat, 03 Oct 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
स्वर्ण पदक विजेता कमलजीत को सम्मानित करते अमित स्वामी। ग्रामीण
विज्ञापन
रेवाड़ी। एमेच्योर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व एशियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स फेडरेशन के महानिदेशक अमित स्वामी ने शनिवार को अपने आवास पर एशियन गेम्स में शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले सुलखा निवासी कमलजीत का पगड़ी पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन

अमित स्वामी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कमलजीत को हरियाणा पुलिस में डीएसपी पद पर नियुक्त करने की मांग की है। अमित स्वामी ने कहा कि कमलजीत ने अपनी मेहनत, दृढ़ संकल्प और हौसले से प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों में भी कमलजीत पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
अमित स्वामी ने अपने आवास पर कमलजीत का स्वागत करते हुए कहा कि कमलजीत स्नातक हैं और वह डीएसपी पद के लिए पूरी तरह पात्र हैं। अमित स्वामी ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र की प्रतिलिपि स्थानीय सांसद, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल, को भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें