फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विश्व कप और एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में चुने गए कमलजीत

Sat, 13 Jun 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कमलजीत, खिलाड़ी
विज्ञापन
बावल। गांव सुलखा निवासी कमलजीत का चयन वर्ष 2026 के विश्व निशानेबाजी कप और 20वें एशियाई खेलों के लिए भारतीय निशानेबाजी टीम में हुआ है।
विज्ञापन

कमलजीत चीन के हांगझोऊ में आयोजित होने वाले विश्व निशानेबाजी कप तथा जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कमलजीत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन भी शानदार रहा है। उन्होंने कोरिया में आयोजित जूनियर विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते। वर्ष 2023 में अजरबैजान में हुई 53वीं विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया में आयोजित 15वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2023 में दो रजत पदक अपने नाम किए। इसके अलावा वर्ष 2025 में मिस्र के काहिरा में आयोजित सीनियर विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में एक रजत पदक जीता।
हाल ही में नई दिल्ली में हुई एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2026 में उन्होंने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।
कमलजीत अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच शक्तिपाल के मार्गदर्शन और सहयोग को देते हैं। वह सुलखा स्थित 10 एक्स निशानेबाजी रेंज में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कमलजीत की उपलब्धियां केवल उनके परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे सुलखा गांव और हरियाणा के लिए गर्व का विषय हैं। सभी को उम्मीद है कि वह आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतेंगे और भारत का नाम विश्वभर में रोशन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें