फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनवासी समाज के विकास को समर्पित है कल्याण आश्रम : सत्येंद्र

विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रैसवार्ता करते वनवासी कल्याण आश्रम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र व अन्य पदा​ध
विज्ञापन
रेवाड़ी। वनवासी समाज के सर्वांगीण विकास और सेवा कार्यों को लेकर वनवासी कल्याण आश्रम की ओर से बुधवार को शहर के नाईवाली चौक के पास प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र, अखिल भारतीय मार्गदर्शक सौम्या ज़ुलु और उत्तर क्षेत्र नगरीय कार्य प्रमुख जय भगवान शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र ने कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम देशभर में वनवासी समाज के सामाजिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। संगठन का उद्देश्य वनवासी समाज को सशक्त बनाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।
उन्होंने बताया कि विभिन्न वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा केंद्र, छात्रावास, स्वास्थ्य सेवाएं, संस्कार केंद्र, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम और स्वरोजगार प्रशिक्षण जैसे कई सेवा प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं, जिनसे हजारों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।
विज्ञापन

अखिल भारतीय मार्गदर्शक सौम्या जुलु ने बताया कि वनवासी कल्याण आश्रम की स्थापना 1952 में जशपुर में रमाकांत केशव देशपांडे द्वारा की गई थी। यह संगठन देश के 90 प्रतिशत से अधिक जनजातीय जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, खेल, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है।
संगठन की ओर से देशभर में 200 से अधिक छात्रावास संचालित किए जा रहे हैं और एकलव्य खेल प्रकल्प के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।
-
युवाओं को गतिविधियों से जोड़ने पर जोर
उत्तर क्षेत्र नगरीय कार्य प्रमुख जय भगवान शर्मा ने बताया कि उत्तर भारत में भी संगठन के सेवा कार्यों का विस्तार किया जा रहा है और युवाओं को इन गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस मौके पर रेवाड़ी शाखा के अध्यक्ष अनिल गंजू ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संरक्षक राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष हवा सिंह, आनंद गिरि, नरेश गोयल, झम्मन सैनी, महिला जिला प्रमुख संगीता, सह प्रमुख मंजू सैनी, विद्यालय प्रमुख रविंद्र, युवा प्रमुख यतिन सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें