खोरी के सरकारी स्कूल की विजेता कबड्डी व खो खो टीम के साथ प्रभारी डॉ. अनीता
- फोटो : Rewari
खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में न्यू ईरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुंड के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अंडर-17 100 मीटर दौड़ व ट्रिपल जम्प में सिनिधा प्रथम, अंडर-19 डिस्कस थ्रो में प्रिया ने प्रथम, अंडर-19 रिले दौड़ में सिनिधा, आकृति, अनिता व मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लांग जम्प में नेहा ने तृतीय, अंडर-19 शॉटपुट में मुस्कान ने द्वितीय व अंडर-11 100 मीटर दौड़ में चेतन ने लॉंग में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया, पूजा ने अंडर-11 दौड़ प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल संचालक नरेन्द्र यादव व प्राचार्या सरोज यादव ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नरेन्द्र यादव ने बताया कि स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों को भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाता है।