फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पेंटिंग प्रतियोगिता में ज्योति रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव करावरा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र रेवाड़ी के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अभियान के बारे में जानकारी देते हुए जिला युवा अधिकारी मोनिका नांदल ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग ने चुनाव का पर्व-देश का गर्व टैगलाइन चुनी है। चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हेतु युवा क्लबों, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है। जहां प्रत्येक युवा को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं वोट के अधिकार का इस्तेमाल करने हेतु प्रेरित किया जाएगा। इसी श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए जाटूसाना खंड से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक चंद्रकांत और राहुल ने पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई, जिसमें पहला स्थान ज्योति, द्वितीय स्थान दिव्या व तृतीय स्थान अंजली ने प्राप्त किया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनिता एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें