रेवाड़ी। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है। 29 मार्च को शहर की एक नाबालिग छात्रा ने शिकायत में बताया था कि लगभग एक सप्ताह पहले उसकी इंस्टाग्राम पर एक नाबालिग लड़के के साथ बातचीत शुरू हुई थी। किशोर ने उसे बातों में फंसा लिया। 27 मार्च को जब वह स्कूल से लौट रही थी तब नाबालिग उसे अपने साथ ले गया। पीड़िता का आरोप है कि नाबालिग उसे पैदल ही एक पुराने सुनसान मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया है।