फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जूनियर वुशू स्पर्धा के विजेता खिलाड़ी सम्मानित

Sun, 01 Jun 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 12मेडल पाकर खुशी जाहिर करते जूनियर वूशु प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। स्रोत : कोच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। भाड़ावास स्थित वुशू सरकारी नर्सरी में रविवार को जिला जूनियर वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के प्राचार्य हरीश चौहान ने किया। इसमें विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
जूनियर वुशू प्रतियोगिता में जिले से 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला सचिव अमित यादव ने बताया कि बालग वर्ग में भूपेंद्र, रिंकू, कुणाल, नैतिक, मिहिर, आयुष, नवीन, कमल, निशांत, जतिन व तनिश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

द्वितीय स्थान पर सागर, अखिल, धनुष, मयंक, देवेश, वैभव, आयुष, नवीन, परवीन, निशांत, हर्ष और तृतीय स्थान पर जतिन, चिराग, लोकेश, चेतन, नैतिक, समीर, रितेश, सुशील, परवीन, निशांत रहे।
बालिका वर्ग में साक्षी, खुशबू, रोहिणी, जीनियस, आरती प्रथम स्थान पर रहीं। द्वितीय स्थान पर निशा कुमारी, महिद्रां, अंजलि, पारूल व एकता रहीं जबकि तृतीय स्थान पर रवीना, निशा, राम बोथ, नवीन, हिमांशी, गीतिका व कृतिका रहीं।
भाड़ावास गांव के सरपंच सुनील स्वामी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। बताया कि प्रथम स्थान पर आने वाले खिलाड़ी 6 से 8 जून को होने वाले स्टेट वुशू प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जो अंबाला के राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर वुशू संगठन के सचिव महेश शर्मा, कोच प्रदीप, देवेंद्र, बलराम, प्रवेश, नरेंद्र, विकास, सचिन कुमार व सरकारी कोच सुनील खत्री ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें