फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत का संचालन आज से

Sat, 27 Sep 2025 07:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। यात्रियों की सुविधा के लिए 27 सितंबर से गाड़ी संख्या 26481 जोधपुर-दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत का संचालन सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को छोड़कर) किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत जोधपुर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, वीरवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को सुबह 5:25 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर सुबह 9.25 बजे पहुंचेगी। यहां से सुबह 9.30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। यह गाड़ी दोपहर 12:13 बजे रेवाड़ी जंक्शन पर पहुंचेगी और दो मिनट बाद रवाना होगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 26482 दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को छोड़कर) नई रेलसेवा दिल्ली कैंट से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को दोपहर बाद 3.10 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर शाम सात बजे आगमन व शाम 7:05 बजे प्रस्थान कर रात 11:20 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह गाड़ी शाम 4:20 बजे रेवाड़ी जंक्शन पर पहुंचेगी और दो मिनट बाद रवाना होगी।
विज्ञापन



उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन आज से चलेगी

उदयपुर सिटी-चंड़ीगढ़-उदयपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 27 सितंबर से किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 20989 उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 27 सितंबर से उदयपुर सिटी से प्रत्येक बुधवार व शनिवार को शाम 4.05 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर रात 11 बजे पहुंचेगी। 11.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 9.50 बजे चंड़ीगढ़ पहुंचेगी। यह गाड़ी सुबह 3.05 बजे रेवाड़ी जंक्शन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 20990 चंड़ीगढ़-उदयपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 28 सितंबर से चंडीगढ़ से प्रत्येक वीरवार व रविवार को सुबह 11.20 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर रात 9.15 बजे आगमन व 9.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 5.25 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। यह गाड़ी शाम 5.55 बजे रेवाड़ी जंक्शन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें