फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव अपने निशान पर नहीं लड़ेगी जजपा : बबली

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें की। उन्होंने संकेत किया कि प्रदेश में पंचायत चुनाव सितंबर माह में ही होंगे। जल्द इस चुनाव की तारीखों को लेकर जरूरी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव आपसी भाईचारे का है। इसलिए जजपा इसे अपने पार्टी निशान पर नहीं लड़ेगी। इससे पहले प्रदेश के चुनाव आयुक्त धनपत सिंह रेवाड़ी में प्रशासन के साथ एक बैठक के बाद कहा था कि सितंबर में पंचायत चुनाव एक चरण में कराए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें, पंचायत चुनावों को इन दिनों चर्चाओं से माहौल गर्म है। अदालत में इस चुनाव को लेकर दायर याचिकाओं के लंबित होने की सूरत में चुनाव की तारीखों पर असर जरूर पड़ सकता है मगर पंचायत मंत्री बबली के इस बयान के मायने साफ हैं कि सितंबर में ही पंचायत चुनाव होंगे। इस मौके पर पंचायत मंत्री को जिले में पहली बार पहुंचने पर उन्होंने पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया। मंत्री ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा में जजपा अपना जनाधार बढ़ाने के लिए पूरी तरह गंभीर है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उधर जजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में मंत्री बबली ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन - जन तक पहुंचाया जाना चाहिए। विधानसभा चुनाव तक जजपा ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में जितने वादे किए उनको पूरा किया जा रहा है। उधर प्रशासनिक अधिकारियों से अलग तौर पर मुलाकात में डीीसी अशोक कुमार गर्ग समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे। उधर पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ने के बयान पर कहा कि कोरोना काल में बेरोजगारी बढ़ी लेकिन सरकार इसे लगातार कम कर रही है और इस दिशा में सरकार के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें