फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासिक सीजन टिकट की 8 एक्सप्रेस ट्रेनों में मिली सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल से लंबी यात्राएं करने वाले लोगों के लिए भारतीय रेलवे की तरफ से यात्रियों की मांग एवं सुविधा के मद्देनजर उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा मासिक सीजन टिकट की सुविधा की अनुमति दी गई है। रेवाड़ी जिले के टिकट धारकों को लंबी दूरी की 8 एक्सप्रेस ट्रेनों के यात्रा करने की सुविधा दी जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार सुनिश्चित की गई ट्रेनों में मासिक सीजन टिकट धारक यात्री को रेल में यात्रा करने की अनुमति है।
विज्ञापन

इन गाड़ियों में मिलेगी यह सुविधा
गाड़ी संख्या 04093 रेवाड़ी-जींद स्पेशल रेलसेवा, गाड़ी संख्या 04435 रेवाड़ी- मेरठ सिटी स्पेशल रेलसेवा, गाड़ी संख्या 12481, दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा, गाड़ी संख्या 12482, श्रीगंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस रेलसेवा, गाड़ी संख्या 22421, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा, गाड़ी संख्या 22422, जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस रेलसेवा, गाड़ी संख्या 22471, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस रेल सेवा, गाड़ी संख्या 22472, दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर एक्सप्रेस रेलसेवा में मासिक सीजन टिकट की सुविधा प्रदान की गई है। गौरतलब है कि कई दिनों से मासिक सीजन टिकट की सुविधा न होने से यात्रियों को भारी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा था लेकिन रेलवे ने अब उनकी परेशानियों को दूर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें