फोटो: 20रेवाड़ी। जेजेपी नेता धर्मबीर चौकन को कांग्रेस में शामिल करते वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सर
रेवाड़ी। जजपा नेता धर्मबीर चौकन समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। इससे रेवाड़ी ओर बावल के कांग्रेस प्रत्याशियों को मजबूती मिली है। पेशे से उद्योगपति धर्मबीर चौकन ने सोमवार की शाम जजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सरदार निशान सिंह की अगुवाई में कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीवी राव की अध्यक्षता में कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पर श्यामसुंदर सभरवाल, मंजीत जेलदार, राव उदयराज, जोगिंद्र राव, अमन जून, राजपाल गुर्जर, अमरसिंह सिरधना, रामू प्रधान, हरिपाल खटाना, रामकुमार रावत, सोनू सिराधना मौजूद रहे।