फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आचार संहिता के उल्लंघन की 277 शिकायतों में 264 पर हुई कार्रवाई

Wed, 02 Oct 2024 03:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। सी-विजिल एप पर आचार संहिता के उल्लंघन की 277 शिकायतों में से 264 का समाधान किया जा चुका है। 13 शिकायतें ड्रॉप की गई हैं। 100 मिनट या इससे कम की अवधि में 216 शिकायतें दूर की गई।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि चुनाव आयोग ने मतदाताओं को सशक्त करते हुए सी-विजिल एप बनाया है। इस पर कोई भी नागरिक फोटो, वीडियो व ऑडियो बनाकर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन बारे शिकायत दर्ज कर सकता है। मुफ्त उपहार, शराब वितरण आदि की रिपोर्ट करने के लिए सी-विजिल एप सशक्त माध्यम है। मोबाइल एप का उपयोग करके नागरिक लाइव फोटो या वीडियो कैप्चर करके अपलोड कर सकते हैं। सी-विजिल एप को ऐसी व्यवस्था से कनेक्ट किया गया है कि निर्वाचन तंत्र उल्लंघन का प्रमाण मिलते ही तुरंत कार्रवाई करने के लिए तैयार हो जाता है। उन्होंने बताया कि सी-विजिल पर दर्ज होने वाले प्रत्येक मामले पर कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। मोबाइल एप गूगल प्ले स्टोर में जाकर यह एप डाउनलोड की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें