फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आभूषण की दुकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सोने की अंगूठियां बरामद

Fri, 13 Feb 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवाड़ी। कस्बे में एक आभूषण की दुकान से तीन सोने की अंगूठियां चोरी करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की अंगूठियां बरामद की गई।
विज्ञापन

थानाधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि 11 फरवरी की शाम करीब पांच बजे वार्ड नंबर 7 गंगा मंदिर के पास निवासी विनय कुमार की दुकान पर एक संदिग्ध युवक पहुंचा। आरोपी ने लाल शॉल ओढ़ रखा था और सिर पर टोपी पहन रखी थी।
उसने दुकानदार के बेटे नितिन जैन से सोने की अंगूठियां दिखाने को कहा। नितिन ने शोकेस से 10 अंगूठियां निकालकर दिखाईं। इसी दौरान आरोपी तीन अंगूठियां (करीब 6-7 ग्राम वजन, अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये) लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस थाना तिजारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। थानाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए कपड़े बदल लिए थे, लेकिन पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान कर ली।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोल बाग जैरोली निवासी 21 वर्षीय अनीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरी की गई तीनों अंगूठियां बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। पुलिस का कहना है कि त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें