फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दुकान से 17 लाख के जेवर चोरी

Wed, 19 Jun 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस को दी शिकायत में रामसिंहपुरा निवासी योगेश ने बताया कि उसने मकान में ओम ज्वेलर्स के नाम से दुकान कर रखी है। 17 जून देर रात शोर सुनाई दिया तो देखा कि दो लोग घर के अंदर घुसे हुए हैं। एक के हाथ में थैला है। जब पकड़ने की कोशिश की तो पता चला कि वह सागर नाम का व्यक्ति है। इस दौरान सागर सिर पर ईंट मारकर वहां से भाग गया। जब दुकान चेक की तो मालूम चला कि 17 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात गायब हैं। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें