फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: सेंधमारी कर घर से लाखों के जेवरात चोरी

Tue, 21 Feb 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा कस्बा में लुहारों की ढाणी स्थित एक घर में शनिवार की रात को तीन चोर घुस गए। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लुहारों की ढाणी के रहने वाले प्रदीप कुमार शनिवार को अपने परिवार के साथ जिला पलवल के गांव लालपुरा में अपने मामा के घर गए हुए थे। रात करीब दो बजे चोर दीवार फांद कर घर के अंदर घुस गए। इसी दौरान पड़ोसियों ने एक चोर को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजस्थान के गांव खानपुर का रहने वाला होशियार बताया। इसी दौरान अंधेरे का लाभ उठाकर आरोपी भाग गया। चोर घर की अलमारी का ताला तोड़ कर 75 हजार रुपये, सोने के एक जोड़ी टप्स, सोने का लॉकेट, सोने की दो जोड़ी नाक की बालियां, दो जोड़ी कान की बालियां, 200 ग्राम चांदी का बिस्किट, चांदी की पायल व सिक्के चोरी कर ले गए। रविवार को लौटे प्रदीप ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें