फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: घर में घुसकर लाखों के आभूषण व 16 हजार रुपये चोरी

Sat, 04 Nov 2023 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नया गांव दौलतपुर में चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों के आभूषण व 16 हजार रुपये चोरी कर ले गए। वारदात के समय घर पर कोई नहीं था। चोर खिड़की के जंगले तोड़कर अंदर घुसे थे। सदर थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार नया गांव दौलतपुर निवासी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि वह रोजाना की तरह मंदिर में पूजा करने के लिए घर पर ताला लगाकर गए थे। शुक्रवार को घर पर कोई नहीं था। मंदिर से लौटकर घर का ताला खोला तो कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक ने जब कमरे के अंदर देखा तो पीछे की साइड वाले दोनों लोहे के जंगले टूटे मिले। बेड का सामान बिखरा हुआ था। बेड में चेक किया तो 16 हजार रुपये, 1 सोने की चेन, 2 सोने की अंगूठी, 1 जोड़ी पाजेब के अलावा अन्य गहने गायब मिले। उसने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की मेन गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी जांच कर रही है। इससे चोरों का सुराग लगाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें