फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कांग्रेस नेता रमेश ठेकेदार ने दीपेंद्र सिंह हुड्डा से की मुलाकात

Sat, 04 Nov 2023 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता रमेश ठेकेदार ने बीते दिवस राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सामाजिक और राजनीतिक सहित कई विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन

इस मौके पर रमेश ठेकेदार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है और हरियाणा में चौ. दीपेंद्र सिंह हुड्डा युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए अपनी टीम के साथ युद्ध स्तर पर लगे हुए हैं। उनकी टीम हरियाणा के सभी जिलों में लगातार लोगों से संपर्क साध रही है और कांग्रेस पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचा रही है। साथ ही रमेश ठेकेदार ने यह भी कहा कि जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, वहां निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हरियाणा में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस अवसर पर उनके साथ बावल क्षेत्र के अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें