फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फौजी के घर से आभूषण और नकद चोरी

Mon, 03 Jun 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुंड। गांव पाली में सेना के जवान के घर से कैश और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। सूचना पर जब सेना का जवान घर पहुंचा तो देखा कि ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा है। जांच करने पर पता चला कि कैश व सोना चांदी नहीं है। करीब 3 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में सतपाल ने बताया कि वह गांव के पाली के रहने वाले हैं और आर्मी में नौकरी करते हैं। पत्नी व बच्चे उनके पास अंबाला में रहते हैं। इस वजह से गांव का मकान बंद ही रहता है। उनके भाई रमेश कुमार ने 29 मई को फोन कर सूचना दी कि मकान में चोरी हो गई है। उसके बाद 31 मई को सतपाल अपने घर आए। कमरे के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ मिला। सामान चेक किया तो मालूम चला कि 45 हजार रुपये कैश व जेवरात गायब है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें