फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ जवान के घर से जेवरात और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चौकी निवासी रेलवे सुरक्षा बल के जवान के घर में सेंध लगाकर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चोरी का मामला सामने आया है। आरपीएफ जवान अपने परिवार के साथ बाहर गया हुआ था। वापस आने पर चोरी के बारे में पता लगा। जाटूसाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। गांव चौकी नंबर-दो निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेलवे सुरक्षा बल में कार्यरत है। छुट्टी लेकर घर आया हुआ है। 24 सितंबर को वह अपने परिवार के साथ गांव रघुनाथपुरा स्थित ससुराल गया हुआ था। रात को चोरों ने उनके घर में सेंध लगाकर चोरी की। अगले दिन सुबह परिवार व अन्य लोगों ने उन्हें घर में चोरी होने के बारे में जानकारी दी। वह लौटा तो देखा कि ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से करीब 45 हजार रुपये, सोने के तीन जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी सोने का कुंडल, सोने की दो अंगूठी, सोने का एक लॉकेट, चांदी की अंगूठी, चांदी के सिक्के, चार चांदी की चूड़ियां, चार चुटकी व चार जोड़ी पायल चोरी कर ले गए। चोर घर से उनकी कार व स्कूटी की चाबी भी ले गए। सूचना के बाद जाटूसाना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद प्रमोद कुमार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें