डहीना। गांव गोठड़ा टप्पा में एक बंद मकान से चोर आभूषण और 2.10 लाख रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में धीरज ने बताया कि मंगलवार को पत्नी मायके गई थी। उन्होंने सुबह ऑफिस जाने के लिए अलमारी खोली तो देखा कि सोने की चार चूड़ियां, दो लॉकेट, एक जोड़ी झुमके, सात अंगूठी और 2 लाख 10 हजार रुपये नहीं है। डहीना चौकी पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।