बावल। क्षेत्र के जटवाड़ा मोहल्ले में एक मकान में चोरी करने आए दो चोर में से एक को आसपास के लोगों ने पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। चोर की पहचान जयपुर के गांव चित्रकूट कॉलोनी निवासी प्रेमकुमार शर्मा उर्फ लाल के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में जटवाड़ा मोहल्ला निवासी रामकिशन ने बताया कि बुधवार को वह रिश्तेदार के घर पत्नी को लेने के लिए गया था। लौटा तो देखा कि मकान के गेट का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो दो चोर छिपे थे। एक चोर भाग गया और दूसरा गिर गया जिसे पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया। मकान से तीन जोड़ी चांदी पाजेब और 8500 रुपये चोरी हुए हैं। बावल थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है।