फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 बाजार, 5 घंटे, बिना जेसीबी हटवाए सड़कों से कब्जे.

Tue, 20 Sep 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
अवैध निर्माण ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कई दिनों की चेतावनी और नोटिसों के दौर के बाद आखिरकार सोमवार को नगर परिषद की टीम बड़े स्तर पर व्यापारियों के कब्जे हटाने के लिए उतरी। इस दौरान टीम ने जेसीबी के बिना स्थानीय सिटी थाना पुलिस की मदद से मोती चौक, गोकल बाजार, पंजाबी मार्केट, रेलवे रोड, पुरानी सब्जी मंडी में इतने घंटे तक बड़े स्तर पर कब्जे हटाए।
विज्ञापन


टीम की इस कार्रवाई का व्यापारियों ने विरोध भी किया। वहीं पांच बाजारों में पांच घंटों तक नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी मनोज यादव के नेतृत्व में कब्जे हटवा दिए गए। इस दौरान नप प्रशासन ने भारी संख्या में कब्जेधारियों का सामान जब्त भी किया। गौरतलब है कि नगर परिषद ने बीती 15 सितंबर को छह मार्केट एसोसिएशन के प्रधानों को नोटिस भेजकर सभी दुकानदारों से उनके कब्जे खुद ही हटवाने के लिए कहा था। जिसके बाद सोमवार से कब्जे हटवाने की कार्रवाई शुरू की गई।

नहीं माने, बिखरी सड़क पर सब्जी और फल
पुरानी सब्जी मंडी पर नगर परिषद की टीम के सामने सब्जी विक्रेता अड़ गए। नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी और सब्जी और फल विक्रेताओं के बीच शुरुआत में हुई गहमागहमी के बाच गलियों में लगी रेहड़ियों की सब्जी तो कहीं, फल जमीन पर बिखर गए। हालांकि पुलिस बल होने के चलते मामला ज्यादा नहीं बढ़ा और यहां से भी कब्जे हटाए गए।
विज्ञापन


सूचना पर घंटेश्वर चौक से गोकल गेट पहले ही हुआ खाली
सुबह करीब साढ़े दस बजे भाड़ावास गेट से कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। कई फिट चौड़ी सड़क होने के बावजूद कब्जेधारियों के चलते रेंगने को मजबूर राहगीर सोमवार को आराम से निकल रहे थे। क्योंकि नगर परिषद की टीम आने की सूचना पर घंटेश्वर चौक से लेकर गोकल गेट तक सड़क पर लगने वाला मार्केट पहले ही खाली हो गया। जहां रेहड़ियाें वाले खुद चले गए, वहीं दुकानदारों ने भी अपनी बैंच और तख्त वगैरह खुद हटा लिए।

पहली बार चालान कटे कम, काम ज्यादा
ऐसा भी पहली बार हुआ कि पांच घंटे तक चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कब्जेधारी दुकानदारों के काटे गए चालानों की संख्या दस से भी कम रही। हालांकि नगर परिषद की टीम ने तय मियाद से आगे निकले दुकानदारों के सामान को जब्त जरूर कर लिया। इसके अलावा दुकानदारों के खुद ही कब्जे हटाने से काम ज्यादा हुआ, जबकि चालान कम कटे।

नोटिस जारी कर दी गई थी चेतावनी
नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी मनोज यादव की ओर से 15 सितंबर को शहर के मोती चौक, गोकल बाजार, पंजाबी मार्केट, रेलवे रोड, काठमंडी, पुरानी सब्जी मंडी के प्रधानों को नोटिस जारी किये गए थे। जिसमें दो बार मुनादी होने के बावजूद दुकानों से बाहर कब्जे होने की बात कही गई थी। साथ चेतावनी दी गई थी कि अगर दुकानदारों ने खुद कब्जे नहीं हटवाए तो नप की ओर से कार्रवाई होगी। जिसके बाद मार्केट एसोसिएशन प्रधानों ने दुकानदारों को नोटिस बंटवाए भी थे।

नवरात्र तक लगातार चलेगा अभियान: ईओ
नगर परिषद ईओ मनोज यादव ने कहा कि सोमवार को व्यापारियों की ओर से अच्छा सहयोग मिला है। साफ किया है कि विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाने का अभियान रुकेगा नहीं बल्कि नवरात्र तक चलेगा। सड़कों को पूरी तरह कब्जा मुक्त करने के लिए प्रशासन पूरी तरह दृढ़ संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें